फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से जश्र में डूबी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
ढोल-नगाड़े की थाप पर झूमे कार्यकर्ता, सपा व बसपा ने भी मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार
विज्ञापन

सीतापुर। देश के पांच राज्यों में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के रुझान आते ही कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर में कांग्रेस के जिला कार्यालय पर जश्न शुरू हो गया। पार्टी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े की थाप पर झूमने लगे। आतिशबाजी की गई। देर शाम तक शहर के कई स्थानों पर कांग्रेसी जश्न में डूबे रहे।

वहीं, बसपा व सपा नेताओं में भी भाजपा की हार से उत्साह का संचार नजर आया। जबकि भाजपा इसे जनता का फैसला मानकर कमियां सुधारते हुए लोकसभा में 2014 का इतिहास दोहराने को लेकर आश्वस्त दिखी। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर मंगलवार की सुबह से ही चहल-पहल दिखने लगी थी।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलगंना व मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव के मंगलवार को नतीजे आने थे। नतीजों का रुझान आना शुरू हुआ तो कांग्रेसियों में खासा उत्साह नजर आने लगा। सभी कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस की यह जीत अधर्म पर धर्म की विजय है।

लोकसभा 2019 में भी इसी तरह विजय हासिल करनी है। आतिशबाजी व ढ़ोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता खूब थिरके। कांग्रेस कार्यालय के अलावा शहर के लालबाग चौराहा, ट्रांसपोर्ट व चुंगी चौराहे पर देर शाम तक कांग्रेसी जश्न मनाते रहे।

लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य घनश्याम लाल शुक्ला के आवास पर कांग्रेसियों ने मिठाई बांटी तथा आतिशबाजी कर जश्न मनाया। जिला सपा कार्यालय पर भी जश्न का माहौल नजर आया। पार्टी के पदाधिकारियों व नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए बधाई देकर खुशी का इजहार किया।

सपा नेताओं ने कहा अब भाजपा कि उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। वहीं, बसपाई इन नतीजों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों का परिणाम करार दे रहे हैं।

भाजपा की उल्टी गिनती शुरू
अभी तो पांच राज्यों के आए परिणामों में भाजपा औंधे मुह गिरी है। भाजपा के झूठे वादों का पोल खुल गया है। जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया। अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लोकसभा के बाद यूपी के विधानसभा चुनाव में भाजपा का इससे बुरा हाल होने वाला है।
-छत्रपाल यादव, सपा जिलाध्यक्ष

देश कांग्रेस मय था और रहेगा
हिन्दी भाषी राज्यों की जनता ने पूरी तरह आश्वस्त होकर कांग्रेस पर विश्वास जताया है। जुमलेबाजी और कथनी-करनी का फर्क इन परिणामों ने उजागर कर दिया है। भारत कांग्रेस मय था और हमेशा रहेगा। अब लोकसभा 2019 के चुनाव में भी हम विजय पताका फहराएंगे।
-विनीत दीक्षित, कांग्रेस जिलाध्यक्ष

भाजपा के झूठ का जनता ने दिया जवाब
नतीजों ने साफ कर दिया कि जनता भाजपा से असंतुष्ट है। भाजपा ने जो कहा वह नहीं किया। उनके झूठ और जनविरोधी नीतियों से त्रस्त मतदाता ने अपना फैसला दिया है। अब स्पष्ट है कि आने वाले चुनाव में भी जनता उसी को वोट देगी जो दल भाजपा को हरा सकता है।
विज्ञापन

-विकास राजवंशी, बसपा जिलाध्यक्ष

जनता का जनादेश सम्मान के साथ स्वीकार
जनता का जनादेश सम्मान के साथ स्वीकार है। राजनीति में विधानसभा व नगर पालिका के चुनाव अलग-अलग मुद्दों पर होते हैं। लोकसभा का अलग मुद्दों पर होता है। सत्ता का विरोध स्वाभाविक है। इससे हम विचलित हुए बगैर जनता की सेवा व मेहनत कर लोकसभा में सकारात्मक परिणाम लाएंगे।
-अजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें