रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक युवक ने घर में बेल्ट के सहारे फांसी लगा ली। बेल्ट टूट जाने से वह नीचे गिर गया। आवाज सुनकर पहुंचे घरवालों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
स्थानीय थानाक्षेत्र के रमुवापुर कालिका सिंह निवासी सलमान ने सोमवार की शाम करीब पांच बजे घर के कमरे की छत के कुंडे से बेल्ट के सहारे फांसी लगा ली। हालांकि बेल्ट टूट जाने से वह जमीन पर गिर पड़ा। आवाज सुनकर पहुंचे घरवाले उसे लेकर सीएचसी गए।
डाक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इलाज शुरू करने को कहा है। युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घरवालों के मुताबिक वह अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था। वहीं कुछ विवाद हुआ है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच व कार्रवाई करी बात कह रही है।