फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो की मौत, एक सैकड़ा बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ इलाके के गांवों में थम नहीं रहा बुखार का प्रकोप
विज्ञापन

औरंगाबाद/संदना (सीतापुर)। गोंदलामऊ इलाके में दो लोगों की बुखार से मौत हो गई। इन्हें एक सप्ताह से तेज बुखार आ रहा था। एक का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जबकि दूसरे का प्राइवेट चिकित्सालय में। हालांकि स्वास्थ्य महकमा बुखार से नहीं बल्कि अन्य बीमारी से मौत होने की बात कह रहा है। उधर, इलाके में करीब सौ लोग तेज बुखार से परेशान हैं।

गोंदलामऊ इलाके के करीब एक दर्जन गांवों में बुखार का प्रकोप फैल चुका है। इन गांवों में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। गोपालपुर पश्चिमी निवासी रामदयाल का चार वर्षीय पुत्र दिव्यांश को चार दिन से बुखार आ रहा था। दिव्यांश का इलाज सिधौली के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था।
विज्ञापन


गुरुवार को इलाज के दौरान दिव्यांश की मौत हो गई। वहीं नटवलग्रंट निवासी आशाराम (45) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। पहले इन्होंने सरकारी अस्पताल में दिखाया तो कुछ राहत मिल गई। अचानक तबियत बिगड़ने पर परिवारीजन सीएचसी मिश्रिख ले गए। जहां पर इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई।

वहीं नटवलग्रंट में बुखार से यह छठी मौत हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इनकी मौत बुखार से नहीं बल्कि अन्य बीमारियों से मौत हुई है। इसके अलावा नटवलग्रंट के रामकुमारी (49), हिमांशु (9), रानी (45), लेखराम (40), गोवर्धन (38), रीता (14), सावित्री (45), राजकुमारी (15), रामलली (65), सचिन (14), गौतम (22), बृजेश कुमार (15) बुखार से पीड़ित हैं।

वहीं गोपालपुर निवासी ममता, अर्चना, खुशबू, खुमची की गंभीर हालत बनी हुई है। इन गांवों में करीब सौ लोग बुखार की चपेट में आ चुके हैं। कोई सरकारी तो कोई प्राइवेट अस्पताल से इलाज करा रहा है। इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और मरीजों का चेकअप कर दवाएं वितरित की।
विज्ञापन


टीम गई थी गांव
दिव्यांश की मौत लीवर की बीमारी के चलते हुई है। वहीं आशाराम कई तरह की बीमारियों से काफी समय से जूझ रहे थे। इससे उनकी मौत हुई है। गांव में टीम भेज दी गई है।
-डॉ. धीरज मिश्र, सीएचसी अधीक्षक, गोंदलामऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें