फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलमनगर व गदियाना की 10 घंटे विद्युतापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के आलमनगर व गदियाना मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति शनिवार को सुबह ठप हो गई। कारण यह रहा कि बारिश के चलते सरायन नदी के किनारे लगे छह विद्युत पोल गिर गए। इसके बाद पावर कॉर्पोरेशन ने पोल लगाने का काम शुरू किया, लेकिन बारिश ने इसमें खलल डाल दिया। जिससे करीब 10 घंटे बत्ती गुल रही।
विज्ञापन


बिजली न मिलने से करीब 20 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिम्मेदारों का कहना है कि सोमवार तक पोल व तार दुरुस्त कर दिए जाएंगे। तब तक वैकल्पिक रूप से दूसरे ट्रांसफॉर्मर के जरिए मोहल्ले में विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

आलमनगर और गदियाना मोहल्ले के बीच में सरायन नदी पड़ती है। इस नदी के किनारे विद्युत पोल लगे हुए हैं। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण छह पोल गिर गए, जिससे इन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जब काफी देर तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो लोग इसकी जानकारी करने मेें जुट गए। पावर कॉर्पोरेशन ने तुरंत पोल लगाने का काम शुुरू कर दिया। दोपहर तक दो पोल लग पाए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान हुई तेज बारिश ने आगे का काम करने की रफ्तार रोक दी। वहीं दोनों पोल फिर गिर गए, जिससे करीब 10 घंटे तक विद्युत सप्लाई बाधित रही। बिजली न मिलने से बाशिंदे पानी के लिए जूझते रहे। उन्होंने आसपास के हैंडपंपों से पानी का इंतजाम किया। शाम को इन मोहल्लों को दूसरे ट्रांसफॉर्मर के जरिये अस्थाई रूप से आपूर्ति शुुरू कर दी गई है।

एसडीओ पावर कॉर्पोरेशन रवि कुमार ने कहा कि सोमवार को सभी पोल और तार सही करा दिए जाएंगे। तब तक विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इससे लो-वोल्टेज व ट्रिपलिंग की शिकायत रहेगी। कल शाम तक पूरी व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें