फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को घायल कर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में राहजनी कर रहे बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर बाइक सवार को जमकर पीटा। इससे बाइक सवार जख्मी हो गया। बदमाश उससे 10 हजार की नकदी लूटकर निकल भागे। पीड़ित बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुराईपुर निवासी गुलफाम यादव (38) सोमवार को तालगांव के धिमौरा गया था। वहां पर काम निपटाने के बाद रात के वक्त वह बाइक से वापस घर के लिए चल दिया। रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरा अर्जुनपुर व गुराईपुर के बीच नहर पर करीब छह सशस्त्र बदमाश राहजनी कर रहे थे।

जैसे ही गुलफाम उधर से गुजरा, बदमाशों ने उसे रोक लिया। जिसके बाद लूटपाट करने लगे। इस पर गुलफाम ने विरोध करना शुरू कर दिया। उसके विरोध करते ही बदमाश भड़क गए और असलहों की बटों से ताबड़तोड़ प्रहार करने लगे। बताते हैं कि उसी वक्त उस मार्ग पर पीछे से कई अन्य वाहन आ गए।
विज्ञापन


वाहनों की लाइट देखते ही बदमाश गुलफाम के पास मौजूद 10 हजार की नकदी लूटकर निकल भागे। लेकिन तब तक गुलफाम गंभीर रूप से घायल हो चुका था। प्रभारी कोतवाल राजमणि शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है मगर अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें