अक्तूबर से टीकाकरण का विशेष अभियान
सीतापुर। जनपद में सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में 2 वर्ष तक के बच्चे व गर्भवती को शामिल किया जाएगा।
इनको नियमित अंतराल पर विभिन्न बीमारियों से बचाव के टीके लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत अक्तूबर से होगी। गांव-गांव जाकर एएएम टीकाकरण करेंगी।
सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर माह के सात तारीख को चलेगा। यह प्रत्येक माह एक सप्ताह तक लगातार चलता रहेेगा।
इस दौरान गांव-गांव जाकर आशा व एएनएम टीकाकरण करेंगी। प्रथम चरण की शुरुआत सात अक्तूबर को होगी। इस अभियान में 2 वर्ष के बच्चे व गर्भवती शामिल की जाएगी।
इन लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव को टीके लगाए जाएंगे। खासकर ईंट-भट्ठे, घुमंतू लोग, निर्माण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इस टीकाकरण की रोजाना समीक्षा की जाएगी।
ये टीके लगेंगे
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर पीके सिंह ने बताया 2 वर्ष तक के बच्चों को नियमित अंतराल पर टीके लगाए जाएंगे। जिसमें टीवी, पोलियो, काली खासी, टिटनेस, जेई, दिमागी बुखार, निमोनिया, खसरा व पीलिया के शामिल हैं।