फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का पैसा लेकर भाग गई प्राइवेट कंपनी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्रामीणों का पैसा लेकर भाग गई प्राइवेट कंपनी, केस दर्ज

मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक चिटफंड कंपनी कई ग्रामीणों का हजारों रुपये लेकर भाग गई। चिटफंड कंपनी की एक महिला एजेंट ने कंपनी के लोगों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि कंपनी में खाता खुलवाने वाले करीब 36 से अधिक ग्रामीण ठगी का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लोधौरा निवासिनी चमेली देवी पत्नी चंद्रशेखर ने कोतवाली में केबीसीएल इंडिया लिमिटेड चिट फंड कंपनी के अधिकारियों पर ग्रामीणों के रुपये लेकर फरार हो जाने की शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार को चमोली करीब दो दर्जन लोगों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने बताया कि कंपनी में बतौर एजेंट उसने काम किया। कंपनी के अधिकारियों के कहने पर उसने गांवों के लोगों को स्कीम समझाकर खाते खुलवाए। खुद भी 10 हजार रुपये जमा कराए। इसके अलावा गांव संजराबाद निवासी रामदेवी के तीस हजार, सूरजपुर फुलवारी निवासी जयदेवी के बीस हजार, गोहरी निवासी राजवरन का एक लाख रुपये, संतोषी पत्नी बद्री निवासी गोहरी के 30 हजार रुपये, रमेश निवासी नेवादा मजरा असुवामऊ के 27 हजार रुपये जमा किए। इसी तरह से लगभग 36 लोगों के हजारों रुपये कंपनी की विभिन्न स्कीमों के तहत जमा कराए गए। जमा अवधि पूरी होने से पहले ही कंपनी के लोग भाग निकले। जब ग्रामीण रुपये निकासी के लिए पहुंचे तो उन्हें पता चला। इसके बाद ग्रामीणों ने शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने एजेंट चमेली की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें