फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: परमिट के उल्लंघन में 11 बसें सीज

Fri, 08 May 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाते हुए 11 निजी बसों को सीज कर दिया। एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि कई निजी बस संचालक परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन

वह निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां ढो रहे हैं। इससे न केवल यातायात नियमों की अनदेखी हो रही थी, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अभियान चलाया गया। बसों को सीज करने के साथ ही तीन लाख 41 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें