फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

107 महिलाओं को मिला गैस कनेक्शन

Sun, 05 Jun 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
gas cylender - फोटो : demo pice
विज्ञापन
भाजपा सांसद राजेश वर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शनिवार को एक गेस्ट हाउस में 107 महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। बाद में उन्होंने कहा कि अब गरीबों की रसोई उज्ज्वला से उज्ज्वल होगी। 
विज्ञापन


मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की है। इसमें यहां की 40 हजार गरीब महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए जाने हैं। योजना में 2011 में की गई सामाजिक-आर्थिक जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक गरीब महिलाओं को लाभ दिया जाना है।

इच्छुक महिलाओं को अपने क्षेत्र की संबंधित गैस एजेंसी पर आवेदन करना होगा। गैस एजेंसी की कंपनी द्वारा सत्यापन किया जाएगा। पड़ताल के बाद आवेदक को लाभ दिया जाएगा। योजना से पात्र महिलाएं वंचित न रह जाएं, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाए जाएंगे। जल्द ही हरगांव, महोली, मिश्रिख व सिधौली आदि कस्बों में कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में जाकर महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, आरएमपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गोविंद भारती, इंडियन ऑयल के मैनेजर स्वर्ण सिंह, एजेंसी संचालक प्रदीप दुबे आदि मौजूद रहे। 
 
ऐसे करें आवेदन
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिला को गैस एजेंसी पर जाकर वहां से नि:शुल्क आवेदन फार्म लेना होगा। आवेदन फार्म को भरने के साथ ही आधार कार्ड, पहचान पत्र व बैंक की पासबुक की छायाप्रति गैस एजेंसी में जमा करनी होगी। पड़ताल के बाद आवेदन सही होने पर संबंधित गैस एजेंसी आवेदक को सूचित करेगी। जिसके बाद उसे नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया जाएगा।
 
गैस कनेक्शन में मिलेगा पूरा साजो-सामान
योजना में महिला लाभार्थी को नि:शुल्क गैस कनेक्शन के रूप में पूरा साजो-समान दिया जाएगा। आवेदन करने वाली महिला को मुकम्मल तौर पर पात्र पाए जाने पर उसे गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, रेगुलेटर, पाइप, ब्लू बुक व सेफ्टीबुक आदि दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें