फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3200 उपभोक्ताओं के उखाड़े जाएंगे विद्युत मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान योजना में पंजीयन के बाद नहीं जमा किए बिल
विज्ञापन

सीतापुर। जिले के 3200 उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ दिए जाएंगे। साथ ही घर की बत्ती भी गुल कर दी जाएगी। कारण यह है इन उपभोक्ताओं ने समाधान योजना में पंजीयन के बाद बिल जमा नहीं किया है। इससे एक तो पंजीयन राशि जब्त होगी। वहीं कानूनी कार्रवाई भी झेलना पड़ेगा।

पॉवर कॉर्पोरेशन ने बड़े बिजली बकाएदारों के लिए एकमुश्त सरचार्ज समाधान योजना चलाई थी। इसके तहत 10 हजार से अधिक के बकाएदार मूलधन की 30 फीसदी राशि विभाग में जमा कर बाकी राशि 31 मार्च तक जमा करके सरचार्ज से निजात पा सकते थे।
विज्ञापन


यह राशि तीन किस्तों में जमा कर सकते थे। एकमुश्त सरचार्ज समाधान योजना में जिले में करीब 27 हजार विद्युत उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया था। लेकिन करीब 3200 उपभोक्ताओं ने इस तिथि को गुजर जाने के बाद भी अपना बिल अदा नहीं किया है।

अब इन उपभोक्ताओं के खिलाफ पॉवर कॉर्पोरेशन सख्त कार्रवाई करने का प्लान तैयार कर लिया है। इन उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ दिए जाएंगे। साथ ही घर का कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। वहीं पंजीयन राशि भी जब्त कर ली जाएगी। पॉवर कॉर्पोरेशन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

दो दिन का और दिया गया मौका
उपभोक्ता इस कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो उनके पास अभी भी भरपूर मौका है। पॉवर कॉर्पोरेशन का कहना है कि 31 मार्च के बाद उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए दो दिन का समय बढ़ा दिया गया है। चार अप्रैल तक वह अपना बकाया जमा कर दें। इससे उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। बिजली का आनंद लेते रहेंगे। इसके बाद अब कोई दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


88 फीसदी हो चुकी है वसूली
इस योजना के तहत करीब 88 फीसदी बकाएदारी वसूली जा चुकी है। यह अन्य जिलों से काफी बेहतर है। जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया है वह दो दिन में जमा करके कार्रवाई से बच सकते हैं। चार अप्रैल के बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
-एनपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें