फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम में दाल व तहरी का भरा नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां में एफएसडीए टीम को देखते ही मची भगदड़
विज्ञापन

सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को मिलावटखोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। बिसवां में टीम को देखते ही बाजार में हड़कंप मच गया। व्यापारी दुकान बंद करके खिसक गए। वहीं मिशनरी स्कूल में एमडीएम की गुणवत्ता प्रभावित होने पर दाल व तहरी का एक-एक नमूना भरा। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया होली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अभियान चल रहा है। शहर के मैथोडिस्ट मिशन कन्या जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है। इससे नौनिहालों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस पर एफएसओ विनय कुमार व आरएन वर्मा ने स्कूल का निरीक्षण किया। इसमें किचन में गंदगी मिली। दाल व तहरी की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका लगी। इस पर दोनों का एक-एक नमूना भरा। वहीं बिसवां में टीम ने मंगरहिया बाजार में छापेमारी की।

टीम को देखते ही पूरी बाजार में हड़कंप मच गया। व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें बंद करके निकल भागे। इससे पहले हुई छापेमारी में भी व्यापारियों भाग खड़े हुए थे। एफएसओ प्रेम कुमार यादव ने सम्यक के यहां से लिज्जत पापड़ का नमूना लिया।
विज्ञापन


सेठिया ऑयल इंडस्ट्री का निरीक्षण किया। यहां से राइन ब्रांड ऑयल का नमूना लिया। बिसवां में एफएसओ अजय सिंह ने नमकीन का एक सैम्पल भरा। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। इस अवसर पर एफएसओ अजय कुमार, संजय त्रिपाठी, कृत्रि गुप्ता सहित अन्य एफएसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें