अटरिया (सीतापुर)। थाना इलाके में शनिवार की शाम बाइक व साइकिल की भिड़ंत में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय थानाक्षेत्र के मऊ गांव में रहने वाले लालबहादुर सिंह (70) शनिवार को किसी काम से अटरिया आए थे। शाम करीब सात बजे साइकिल से वापस घर जाते समय गांव के पास उनकी एक बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में लालबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीएचसी सिधौली ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक सवार दीपू निवासी अंबरपुर का इलाज पीएचसी में किया जा रहा है। उधर, मिश्रिख कोतवाली इलाके में गेगलापुर निवासी सियाराम को कर्मसेनपुर गांव के पास एक बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल सियाराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।