फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर युवक का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ग्रास फार्म में शव मिलने से फैली सनसनी
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव शहर के ग्रास फार्म में फेंक दिया। यहां पर युवक का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। एएसपी, सीओ सिटी व शहर कोतवाल ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया।

मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस की ओर से एक नामजद व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। शहर की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाला उमेश गुप्ता उर्फ लल्लू पुत्र स्व. जुगुल किशोर विगत गुरुवार की दोपहर घर से निकला था।
विज्ञापन


देर रात तक वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश की मगर उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह शहर के ग्रास फार्म में एक युवक का रक्तरंजित शव बरामद किया गया। मृतक के शरीर पर गोली के निशान पाए जाने से संभावना जताई जा रही है कि हत्या के बाद उसका शव फेंका गया है।


मृतक के भाई मुकेश ने उसकी शिनाख्त करते हुए मोहल्ले के एक शख्स पर हत्या का आरोप लगाया है। एएसपी उत्तरी मधुवन सिंह, सीओ सिटी योगेन्द्र सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर शहर कोतवाल को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि मृतक के भाई मुकेश गुप्ता की तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें