फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जमीन पर चबूतरा बनाने से तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम बिसवां, सीओ व चार थानों की पुलिस पहुंची गांव
विज्ञापन

रेउसा (सीतापुर)। थाना इलाके में विवादित भूमि पर ताजिया रखने के लिए चबूतरा बनवाने से तनाव फैल गया। खबर पाकर एसडीएम बिसवां, तहसीलदार, सीओ व चार थानों का पुलिस बल गांव पहुंच गया। अफसरों से चबूतरे को ट्रैक्टर से बराबर करवाते हुए 13 महिला व पुरुषों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।

स्थानीय थानाक्षेत्र के करसा गांव में शत्रु सम्पत्ति पर गांव के एक ही समुदाय के दो पक्षों में कब्जेदारी का विवाद पिछले दिनों हुआ था। यह विवाद तहसील बिसवां में विचाराधीन भी है। करीब दस दिन पहले विवादित जमीन को कब्जा मुक्त कराते हुए प्रशासन द्वारा यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


गांव के एक पक्ष के लोगों ने सोमवार की रात ताजिया रखने का हवाला देकर उक्त विवादित जमीन पर चबूतरा बना लिया। इसके बाद फिर विवाद उत्पन्न हो गया। मंगलवार को खबर पाकर एसडीएम बिसवां शशिभूषण राय, तहसीलदार गिरीश कुमार, सीओ तौकीर अहमद के साथ तंबौर, रेउसा, थानगांव और सकरन की पुलिस गांव पहुंच गई।
विज्ञापन


अफसरों ने चबूतरे को ट्रैक्टर से बराबर कराते हुए छह महिलाओं व सात पुरुषों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की है। एसडीएम बिसवां ने बताया कि महिलाओं को जमानत दे दी गई जबकि पुरुषों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें