हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, 18 बीघा गन्ना राख
संदना। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन तार टूटकर खेत में गिरने से 18 बीघा गन्ने की फसल राख हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम जोहरियामऊ निवासी श्याम का खेत गांव से कुछ दूरी पर मौजूद है।
शुक्रवार को खेत से होकर गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे खेत में खड़ी गन्ने की फसल जल गई। इससे पहले के गांव के लोग आग पर काबू पाते, लपटों ने आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक श्याम की 3 बीघे गन्ने की फसल, अतुल अवस्थी की 5 बीघे, बिहारी की 4 बीघे, रामखेलावन की 2 बीघा, बनवारी की 2 बीघा, राजा की 2 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो चुकी थी।