फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो दिन में बंट गए 100 टोकन, अब होगी सख्ती

Mon, 30 Sep 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में बिना टोकन लगे ई रिक्शा मंगलवार से नहीं चल सकेंगे। दो दिनों में 100 ई रिक्शा चालकों ने अपना पंजीकरण कराते हुए ई टोकन ले लिया है। रविवार को अवकाश होने के बाद भी यातायात कार्यालय में टोकन का वितरण हुआ।
विज्ञापन

शहर में कोडिंग प्लान के तहत छह रूटों पर तीन हजार ई रिक्शे चलने हैं। एक दिन एक रूट पर 500 ई रिक्शों का संचालन होगा। प्लान करीब 15 दिन पहले बना लिया गया था। लेकिन जागरूकता न होने के चलते महज 100 ई रिक्शा संचालक ही टोकन ले पाए थे।
अमर उजाला में खबर छपने के बाद टोकन लेने वालों की संख्या 200 से अधिक हो गई है। अब ये ई रिक्शा संचालक आराम से निर्धारित रूट पर चलेंगे। यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने कहा कि टोकन वितरण की व्यवस्था लगातार जारी रहेगी। अब निर्धारित रूट पर टोकन पाने वाले ई रिक्शा ही चल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें