सदरपुर (सीतापुर)। पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश पर पूरे कस्बे में धूमधाम से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल हुए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद रही।
कस्बे में बृहस्पतिवार को निकाले गए जुलूस में काबा, मस्जिद-ए-नबी और ऊंट, घोड़े आदि की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। जुलूस में लगभग एक सैकड़ा अंजुमनें शामिल हुईं। जुलूस हर साल की तरह इस वर्ष भी परंपरागत तरीके से जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद व गौसिया मस्जिद से होकर निकला। अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ जुलूस बड़े चौराहे पर पहुंचा। बाहर से आई अंजुमनों द्वारा नात पढ़ी गईं और उन्हें पुरस्कार दिए गए। शांतिपूर्वक जुलूस संपन्न हो गया।