फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मलेरिया के 10 मरीज मिले

Fri, 22 Aug 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल की जांच में बृहस्पतिवार को 10 मरीज मलेरिया संक्रमित मिले। इन मरीजों का इलाज चल रहा है। अगस्त में अब तक 80 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में 2,900 मरीजों ने इलाज करवाया। इसमें बुखार आने पर 60 मरीजों की मलेरिया की जांच करवाई गई। बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट तो इनमें से 10 मरीज मलेरिया से संक्रमित मिले।

हालांकि किसी भी मरीज को भर्ती नहीं किया गया है। प्राथमिक स्तर पर इलाज शुरू कर दिया गया है। इन मरीजों को पांच दिन बाद फिर से जांच करवाने के लिए बुलाया गया है। सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में मलेरिया के इलाज की सुविधा है। संक्रमित मरीजों की नियमित देखभाल भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें