सीतापुर। जिला अस्पताल की जांच में शनिवार को 10 लोग मलेरिया संक्रमित मिले। इन मरीजों को पांच दिन की दवा देकर घर पर आराम करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की पैथाेलॉजी में शनिवार को 450 मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। बुखार कई दिनों से आने पर मरीजों की मलेरिया की जांच हुई। इसमें 10 मरीज मलेरिया से संक्रमित मिले हैं। सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं थी। पांच दिन बाद फिर से जांच करवाई जाएगी।
39 की हुई जांच
तंबौर। रहमानपुरवा में शिविर लगाकर 39 लोगों की जांच की गई। इसमें 26 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल थीं। इसमें कोई भी मरीज मलेरिया व हेपेटाइटिस से संक्रमित नहीं मिला। अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्थानीय लोगों में जागरूकता बढ़ाई गई।