फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवानीपर फीडर के मोहल्लों की गुल रही दस घंटे बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के भवानीपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति गुरुवार को लगातार 10 घंटे गुल रही। इससे घरों में इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। सबसे अधिक दिक्कत सुबह लोगों को पानी को लेकर आई।
विज्ञापन

निजी तरीके से इंतजाम करके किसी तरह काम चलाया। सुबह आठ बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली गुल होने से करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
भवानीपुर फीडर शहरी उपभोक्ताओं के लिए समस्या बन गया है। रोजाना कहीं न कहीं फॉल्ट के चलते बिजली गुल रहती है। इसका कारण ओवरलोडिंग की समस्या को बताया जाता है।
विज्ञापन

वहीं पुराना सीतापुर व भवानीपुर फीडर को हुसैनगंज से एक ही लाइन के जरिए आपूर्ति की जाती है। लाइन पुरानी होने से यह लोड सह नहीं पाती है। इससे फॉल्ट हो जाते हैं।
बुधवार रात 10 बजे अचानक विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब दो घंटे बीतने के बाद भी जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन से फोन करके जानकारी हासिल की।
तब पता चला कि फॉल्ट आने से बिजली गुल हुई है, इसे दुरुस्त किया जा रहा है। मगर बारिश के चलते फाल्ट के साथ ही कई पोल भी गिर गए थे। जिन्हें दुरुस्त करने में करीब 10 घंटे लग गए।
सुबह आठ बजे के बाद ही आपूर्ति बहाल हो पाई। इस दौरान लोगों को बिना बिजली के दुश्वारियां उठानी पड़ीं। सबसे अधिक दिक्कत पानी को लेकर आई। जब मोटर नहीं चल पाए तो लोगों ने हैंडपंप से पानी भरा। वहीं मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गए। इससे शहर की आधी आबादी को दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि विद्युत लाइन में फॉल्ट के चलते दिक्कत आ गई थी। इसे सही करने में काफी समय लगा। ओवरलोड की वजह से अधिक समस्या आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें