फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: होली पर जिला अस्पताल में रिजर्व रहेंगे 10 बेड

Sun, 24 Mar 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। होली पर हुड़दंग से होने वाली घटनाओं से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए 10 बेड रिजर्व किए गए हैं। साथ ही सभी विशेषज्ञ चिकित्सक 24 घंटे अस्पताल में मौजूद रहेंगे। वह ऑनकॉल पर 10 मिनट में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन



होली के मौके पर हुड़दंग के चलते अक्सर घटनाएं हो जाती हैं। इस घटनाओं में घायलों के उपचार के लिए जिला अस्पताल ने विशेष प्रबंध कर लिए हैं। अस्पताल में मरीजों के लिए 10 बेड रिजर्व किए गए है। इमरजेंसी 24 घंटे संचालित होंगी। इसके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, सर्जन ऑनकॉल मौजूद रहेंगे। वह अस्पताल परिसर में ही निवास करेंगे। इसके लिए सभी चिकित्सकों की छुट्टियों रद्द कर दी गई हैं। साथ ही दवाओं का स्टॉक बढ़ा दिया गया है।

सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल मरीजों की सेवा के लिए तैयार है। हर समय सभी चिकित्सक मौजूद रहेंगे। सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि होली को लेकर पूरे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं चाकचौबंद कर दी गई हैं। जिला अस्पताल सहित सीएचसी पर 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन





सीएचसी पर भी रहेंगी 24 घंटे सुविधाएं
जिले में 19 सीएचसी हैं। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाके की सीएचसी पर भी बेहतर सुविधाएं रहेंगी। सीएचसी पर 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यहां पर भी चिकित्सकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। प्रत्येक सीएचसी पर दो-दो एंबुलेंस लगाई गई हैं। यह एंबुलेंस कॉल करने के 20 मिनट में मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें