फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.74 लाख विद्यार्थी ई-मेल पर देख सकेंगे रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। इस बार यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रत्येक विद्यार्थी की ई-मेल आईडी पर ही रिजल्ट मिल सकेगा। विद्यार्थियों की मेल आईडी व मोबाइल नंबर फीड किया जा रहा है। 27 मई तक प्रत्येक विद्यार्थी का डाटा हर हाल में अपडेट कर दिया जाएगा। जिले में करीब 70 हजार विद्यार्थियों की फीडिंग हो गई है। इस अवधि के बाद डाटा लॉक कर दिया जाएगा। महत्वपूर्ण कार्य के चलते प्रत्येक कॉलेज प्रबंधन ऑनलाइन फीडिंग करके माध्यमिक शिक्षा विभाग को मुहैया करा रहे हैं। जिले में करीब 1.74 लाख विद्यार्थियों की जानकारी फीड होनी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा अप्रैल व मई माह में समाप्त हो गई थी। मई में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। अब रिजल्ट बनने की प्रक्रिया चल रही है। इससे विद्यार्थियों में रिजल्ट जानने को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। इस बार रिजल्ट में बदलाव होने की उम्मीद दिख रही है। प्रत्येक साल बोर्ड विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी करता है। माध्यमिक शिक्षा विभाग अपनी वेबसाइट पर इस रिजल्ट को अपलोड कर देता है।
उसके बाद विद्यार्थी अपना अनुक्रमांक नंबर डालकर उस रिजल्ट को देख लेते हैं। इस बार विद्यार्थियों को उनकी मेल आईडी पर ही रिजल्ट देने की तैयारी चल रही है। अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन प्रत्येक विद्यार्थी की मेल आईडी व मोबाइल नंबर मांगे जाने के बाद इसे तेजी से फीड किया जा रहा है।
विज्ञापन

27 मई तक प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी जानकारी देनी है। इस अवधि के बाद इस डाटा को लॉक कर दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग का कहना है कि इस फीडिंग के कार्य को अति महत्वपूर्ण बताते हुए समय से सूचना देने के निर्देश दिए गए है। इससे उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट आने से पहले बोर्ड के पास सभी विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर व मेल आईडी पहुंच जाए। जिससे वह प्रत्येक विद्यार्थी को आसानी से रिजल्ट मुहैया करा सके।
हालांकि इस बार 10वीं व 12वीं के अलावा कक्षा 9वीं व 11वीं की भी जानकारी मांगी जा रही है। जिससे अगले साल जब ये विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो तो उनको दोबारा अपनी जानकारी न देना पड़ा। जिले में 1.74 लाख विद्यार्थियों की फीडिंग होनी है। जिसमें अब तक करीब 70 हजार विद्यार्थियों की फीडिंग हो चुकी है। तीन दिन के अंदर शत प्रतिशत फीडिंग पूरी होने की उम्मीद की जा रही है।
डीआईओ देवी सहाय तिवारी ने बताया कि प्रशासन ने विद्यार्थियों की मेल आईडी व मोबाइल नंबर मांगा है। इसको फीड किया जा रहा है। निर्धारित समय में शासन को डाटा मुहैया करा दिया जाएगा।
वेबसाइट पर भी देख सकेंगे रिजल्ट
बोर्ड परीक्षा समाप्त हो गई है। अब रिजल्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग का कहना है कि अगर दिन में 12 बजे रिजल्ट घोषित होता है तो इसके कुछ ही देर बाद विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी पर रिजल्ट आ जाएगा। मोबाइल नंबर पर भी मैसेज आ सकता है। अगर किसी कारणवश मेल आईडी पर रिजल्ट नहीं आता है तो विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
चार साल तक मिल सकेगी सुविधा
माध्यमिक शिक्षा विभाग का कहना है कि भले ही मेल आईडी पर रिजल्ट देने की इस बार तैयारी चल रही है। कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों का भी मोबाइल नंबर व मेल आईडी मांगी गई है। इससे अगर कक्षा 9वीं का विद्यार्थी इस बार अपनी मेल आईडी दे देगा तो उस विद्यार्थी को अगले चार साल यानी इंटर तक नई मेल आईडी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रत्येक साल उसी मेल आईडी पर रिजल्ट व अन्य जानकारियां अपडेट होती रहेगी। बस विद्यार्थी को अपनी मेल आईडी सक्रिय रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें