फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari: माफिया की मौत के बाद गाजीपुर की सड़कों पर खामोशी... आज रात पहुंचेगा शव, कल होगा सुपुर्द-ए-खाक

Fri, 29 Mar 2024 05:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

मुख्तार की मौत के बाद से ही पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुहम्मदाबाद में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वाचंल के माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर की सड़कों पर मानों खामोशी सी छा गई है। पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बांदा से कड़ी सुरक्षा के बीच शव गाजीपुर लाया जा रहा है। शव आज रात गाजीपुर पहुंच जाएगा, लिहाजा कल जिले के कालीबाग स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान पर मुख्तार अंसारी का शव दफनाया जाएगा। मुख्तार की मौत के बाद से ही पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुहम्मदाबाद में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। डीएम और एसपी भी भ्रमण कर रहे हैं।

विज्ञापन

पिता की कब्र के पास ही खोदी जा रही मुख्तार अंसारी की कब्र
बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी की कब्र उनके पिताजी सुभानुल्लाह अंसारी के पांव के पास ही खोदी जा रही है। कब्रिस्तान के बाहर लगे गेट और खिड़कियों से अंदर के माहौल को देखने के लिए सैकड़ों लोगो की भीड़ इकट्ठा हो रही है। इस दौरान पुलिस टीम भी तैनात रही। वहीं, मोहम्मदाबाद बाजार पूरी तरह बंद है। सड़कों से लेकर गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

26 वाहनों का काफिला शव लेकर आ रहा गाजीपुर
परिवार को शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे शव मिला। इसके बाद 26 वाहनों का काफिला पुलिस सुरक्षा में गाजीपुर के लिए निकल हो गया है। बांदा, चित्रकूट और वाराणसी होते हुए मुख्तार का शव गाजीपुर पहुंचेगा। जेल में बंद दूसरे बेटे अब्बास अंसारी की तरफ से पेरोल की अर्जी को हाईकोर्ट ने सुनने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्तार के वकील ने कोर्ट में केस दर्ज करने की अर्जी दी
उधर, माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के 24 घंटे के भीतर ही उनके वकील ने बाराबंकी की एमपीएमएल कोर्ट में अर्जी देकर मुख्तार के कथन को मृत्युकालीन बताते हुए एफआईआर दर्ज करने व बांदा जेल में सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित करने की अर्जी दे दी। शुक्रवार को गैंगस्टर मामले में मुख्तार अंसारी समेत उसके 12 अन्य साथियों की पेशी नियत थी। फिलहाल अदालत ने इस अर्जी पर कोई फैसला नहीं दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें