फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृपाण पहने छात्र को कॉलेज से निकाला

Sat, 08 Feb 2014 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नूरपुर में सेंट मेरीज इंटर कॉलेज में कृपाण पहनकर जाने पर सिख छात्र को प्रधानाचार्या ने कॉलेज से बाहर निकाल दिया। घटना से सिख समाज में रोष फैल गया।
विज्ञापन


लोगों ने कॉलेज पहुंचकर प्रधानाचार्या से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कृपाण के साथ छात्र को स्कूल में प्रवेश देने से मना कर दिया। छात्र ने प्रधानाचार्या के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने की तहरीर दी है।

मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी सरदार महेंद्र सिंह का पुत्र जसवेंद्र सेंट मेरीज इंटर कॉलेज फतेहाबाद में कक्षा 11 का छात्र है। जसवेंद्र के मुताबिक शुक्रवार को वह कृपाण पहनकर गया था।
विज्ञापन


पढ़ें, जहां दंगों की आग थी, वहां नमो की चाय!

प्रधानाचार्या सिस्टर विजया ने कृपाण के साथ उसे स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिया। परिजनों की शिकायत पर सिख वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह के नेतृत्व में गुरुद्वारा कमेटी के प्रवक्ता हरभजन सिंह विद्यालय पहुंचे और प्रधानाचार्या से बात करने का प्रयास किया।

हरभजन सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्या ने कृपाण के साथ छात्र को स्कूल में प्रवेश देने से मना करते हुए बात करने से इंकार कर दिया। इसके बाद सिख समाज ने छात्र की ओर से थाने में धार्मिक भावनाओं को आहत करने की तहरीर दी।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रधानाचार्या से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की बात करने से इंकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें