सिद्धार्थनगर। समाधान अभियान व इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड के साझा सहयोग से चुप्पी तोड़ हल्ला बोल कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को कोतवाली सिद्धार्थनगर में वीर बाल दिवस पर रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज तेतरी बाजार के प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता हुई।
इसमें चार बच्चों ने गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों का वेश धारण कर उनके महत्व और वक्तव्य को बताया। इन्हीं चार बच्चों को टीम में विभाजित किया गया। अजीत सिंह, दूसरा जोझारू सिंह, जोरावर सिंह व फतेह सिंह की टीम ने कार्यक्रम में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जोरावर सिंह की टीम को मिला। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर जुझारू सिंह टीम, तीसरे स्थान पर अजीत सिंह विजेता रही। संवाद
ं