संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अब गांव के घर सरकारी अभिलेखों में दिखेंगे। गृह स्वामी का मालिकाना हक होगा और उसके कागजात को सरकारी कार्य में उपयोग कर सकेंगे। इसलिए घरौनी प्रमाणपत्र बनाने का कार्य सरकार ने शुरू किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को घरौनी वितरण की शुरुआत करेंगे और इसकी उपयोगिता बताएंगे। लोहिया कला भवन और तहसील मुख्यालय, ब्लॉक और 395 ग्राम पंचायतों गृह स्वामियों को घरौली वितरित की जाएगी।
यह बातें एडीएम उमाशंकर और एसडीएम सदर डॉ. ललित कुमार मिश्र ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। एडीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से दोपहर 12.30 बजे स्वामित्व योजना डिजिटल घरौनी वितरण की जाएगी, जिसका लाइव प्रसारण होगा।घरौनी वितरण का कार्यक्रम लोहिया कला भवन में आयोजित होगा। इसके अलावा समस्त तहसील (नौगढ़ को छोड़कर) में तहसील में आयोजित होगा। इसमें तहसील ब्लाॅक द्वारा भी संबंधित तहसील में ही वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।
शेष ब्लाॅकों में वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जाएगा। इसमें जनपद स्तर पर एडीएम नोडल के रूप में नामित हैं। लोहिया कला भवन में 600 लाभार्थी आएंगे, जिन्हें प्रमाणपत्र दिया जाना है।
एस 5-स्वामित्व योजना से ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत व्यक्तियों को स्वामित्व प्रपत्र मिलने से विभिन्न योजना से उनका आच्छादन हो सकेगा तथा कर्ज आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र ने बताया कि आबादी की भूमि में यह अधिकार प्रपत्र के रूप में कार्य करेगा। आबादी की भूमि के विवादों को आसानी से हल किया जा सकेगा। यह योजना क्रांतिकारी योजना है। सर्वे का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अभियान चलाकर वितरण करने का कार्य किया जाएगा।
ी