फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा पेज: शाम का इंतजार नहीं, सुबह से ही चलेंगी अभ्युदय की कक्षाएं

Sun, 10 Nov 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अभ्युदय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को अब शाम का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि जल्द ही अभ्युदय की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संचालित की जाएंगी। इससे ठंडक में दूर से आने वाले छात्रों को सुविधा मिलेगा। वहीं यूपीएससी की डेढ़ घंटे की तीन कक्षाएं भी चलाई जाएंगी। इससे कोर्स भी समय से पूरा होगा।
विज्ञापन


पिछले दो वर्षों से शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग की कक्षाएं संचालित हो रही है। लेकिन, अभी तक अभ्युदय की कक्षाएं दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होती है। इससे यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों व शिक्षकों को पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में नई व्यवस्था को आने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पूरा दिन समय मिलेगा। जबकि कक्षाओं के समय को भी बढ़ाया जाएगा। इससे छात्रों का कोर्स समय से पूरा हो पाएगा।
अभ्युदय कोचिंग के कोआर्डिनेटर आलोक गिरी ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए जल्द ही सुबह से शाम तक कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इससे यूपीएससी की कक्षाएं तीन शिफ्ट में चलेंगी। जबकि नीट, जेई, सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की दो-दो कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

छात्राएं बोलीं-
सुबह से ही अभ्युदय की कक्षा संचालन होने से दूर से आने वाले छात्र-छात्राओं को ठंडक के मौसम में सुविधा मिलेगी। जबकि, पूरे दिन कक्षाओं का संचालन हाेने से कोर्स भी समय से पूरा होगा।

-प्राची वर्मा, छात्रा


शाम को अभ्युदय की कक्षा का संचालन होने से यूपीएससी की दो घंटा ही पढ़ाई होती थी। लेकिन, अब तीन शिफ्टों में डेढ़-डेढ़ घंटा कक्षा संचालन हाेने से कोर्स पूरा होने के साथ रिविजन भी होगा।
विज्ञापन

-शाहीन परवीन, छात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें