फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौमे पैदाइश पर शायरों ने शिरकत की

Mon, 13 Feb 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
हल्लौर में आयोजित जश्ने सैयदे सज्जाद में मौजूद अकीदतमंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। हल्लौर स्थित इमामबाड़े में रविवार की रात अंजुमन गुंचा मातम के बैनर तले शिया समुदाय के चौथे इमाम जैनुल आब्दीन की यौमे पैदाइश पर एक ‘जश्ने सय्यदे सज्जाद’ का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें स्थानीय व मेहमान शायरों ने शिरकत कर सय्यदे सज्जाद की शान में कलाम व कसीदा पेश किया। इस मौके पर अकीदतमंदों का भारी हुजूम मौजूद रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जामा मस्जिद हल्लौर के पेश नमाज मौलाना वसीम रजा जैदी व संचालन नफीस हल्लौरी ने किया। जश्ने सय्यदे सज्जाद का आगाज माहताब हैदर काका की कलाम पाक तिलावत से हुआ। बाद में नात ए पाक खुर्शीद आरके व मुमताज व फैजी ने पेश किया। इसके बाद मेहमान शायर तनवीर जौनपुरी ने कहा-सब्र को जुल्म की जंजीर पहनाने वालों, अपने अजदाद का अंजाम भुला बैठा है..., मनव्वर जलालपुरी ने ये बात और मुसीबत उठा गए सज्जाद, मगर वो सारे जमाने पर छा गए सज्जाद... पेश किया।
विज्ञापन

अफसर सेथली ने जिसको कुदरत खुद पहनाती है इमामत का लिबाज, वो हुआ करता है हादी हर जमाने के लिए... पढ़ा। खुर्शीद जफर ने कहा वो जहां जिक्रे हुसैन और सजदए माबूद भी, है यकीयन वो इलाका सय्यदे सज्जाद का है... पेश किया। उनके अलावा हसन जमाल, शायर जफर आजमी, सावन हल्लौरी, डॉ. कायनात, हानी हल्लौरी, मेंहदी हल्लौरी, सज्जाद हल्लौरी, साबिर हल्लौरी, मंजर मास्टर, अम्मार हल्लौरी, शबीह हल्लौरी, मीसम आदि शायरों ने भी कलाम व कसीदे पेश किए। आयोजन में मेंहदी हैदर पप्पू, इमाम हैदर बब्लू, कामयाब हुसैन बब्लू, आमिर रिजवी, काजिम मेंहदी, रिजवान अहमद, अजीम हैदर, मोहम्मद हैदर सब्लू, तसबीब हसन, पप्पू, जानशीन अहमद साबिर आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें