फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लाइब्रेरी में युवा लिख रहे सफलता की कहानी

Sun, 24 May 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ग्रामीण क्षेत्र के होनहार युवाओं के बड़े सपनों को अब गांव में ही नई उड़ान मिलने लगी है। इटवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठेला जनूबी में तैयार की गई मॉडल डिजिटल लाइब्रेरी पिछड़े इलाके के बच्चों के लिए उम्मीद का नया केंद्र बन गई है।
विज्ञापन

गांव के छात्र-छात्राएं अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों में जाकर करने की बजाय गांव में ही घंटों बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। ग्राम प्रधान शाहीन खान की पहल पर शुरू हुई यह लाइब्रेरी में 50 बच्चे नियमित पढ़ाई करने के लिए आते हैं।
यहां तीन हजार किताबें हैं, जिनके जरिये वे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही समय- समय पर किताबें में मंगाई जा रही हैं। शिक्षा का ढांचा मजबूत करने के लिए सरकार गांव स्तर पर लाइब्रेरी को विकसित करने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें