फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की रीढ़ है कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ता

विज्ञापन
मधुबेनिया में कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
‘संगठन की रीढ़ हैं कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता’
विज्ञापन

मदनपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पार्टी में युवा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं, युवा कार्यकर्ताओं की बदौलत संगठन को मजबूत करने के साथ ही कांग्रेस प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उसका बाजार क्षेत्र के मदनपुर गांव में सोमवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ के तहत न्याय पंचायत मदनपुर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस ने लक्ष्य बनाया है कि न्याय पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत करते हुए हर बूथ को मजबूत किया जाएगा। हर बूथ पर संगठन का कार्यकर्ता मौजूद होगा, जो अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तो गांव स्तर पर संगठन का विस्तार होगा। कांग्रेस शोषित, दलित, किसान, युवा समेत हर वर्ग की लड़ाई लड़ रही है। कार्यक्रम आयोजक प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस प्रदीप ठकुराई ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, डॉ. चंद्रेश उपाध्याय, गुल मोहम्मद, शुभम शुक्ला, आमिर मोइन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें