संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्वरोजगार के लिए उच्च शिक्षा के साथ ही बिना किसी टेक्निकल डिग्री के ही युवाओं को लोन मिल सकेगा।
उसके बाद युवाओं को मेन्यूफेक्चरिंग की टेक्निकल डिग्री दी जाएगी। इसके लिए युवाओं के पास मार्च तक ही मौका है। इससे युवा पांच लाख रुपये तक लोन लेकर स्टार्टअप डाल सकते हैं।
मुख्यमंत्री युवा उद्यम विकास योजना से उनके सपनों को पंख लगेंगे और वह अपनी सोच ओर सामर्थ्य के बलबूते अलग पहचान स्वयं स्थापित करेंगे। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन के लिए अभी तक 70 से अधिक युवा आवेदन कर चुके हैं, जबकि दो बैंकों ने चार युवाओं को लोन देने के लिए संस्तुति भी कर ली है।
ऐसे में युवाओं को ब्याज मुक्त लोन लेने के लिए किसी टेक्निकल डिग्री की जरूरत नहीं है। इससे युवा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम से जुड़कर आत्मनिर्भर बन पाएंगे। इसका लाभ 18-40 वर्ष उम्र के आठवीं पास युवा उद्योग विभाग से ले सकते हैं।
इस योजना से जुड़कर एमएसएमई के तहत उद्योग की स्थापना और शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार का मौका भी मिलेगा। मुख्यमंत्री युवा उद्यम विकास योजना के तहत आवेदन करने वाले आवेदकों को अपना उद्योग शुरू करने के लिए बैंक से पांच लाख रुपये तक की मदद मिल रही है। इसकी अदायगी चार साल में किस्त के रूप में करनी रहेगी। इस कर्ज पर लगने वाले ब्याज की रकम को सरकार हर महीने अदा करेगी।
द