फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किशोरी को मुंबई ले जा रहा था युवक, रोका गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर बुधवार को एसएसबी की 43वीं वाहिनी की बजहा सीमा चौकी टीम ने एक युवक और नाबालिग किशोरी को रोककर पूछताछ की। किशोरी के नाबालिग होने और युवक के साथ यात्रा करने का मामला संदिग्ध मिलने पर दोनों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

एसएसबी के अनुसार, पूछताछ में किशोरी ने माता-पिता को बिना बताए युवक के साथ शादी करने के लिए मुंबई जाने की बात बताई।
एसएसबी के अनुसार, बजहा सीमा चौकी की टीम सीमा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारत की तरफ आ रहे युवक और किशोरी को देखकर जवानों को संदेह हुआ।
दोनों को रोककर पूछताछ की गई। युवक ने अपना नाम अब्दुल हलीम निवासी हसमत, गांव-टोला पंचगांवा महादेवा कुर्मी, थाना कपिलवस्तु, जिला सिद्धार्थनगर बताया।
किशोरी के नाबालिग होने की जानकारी मिलने पर एसएसबी ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद उपनिरीक्षक किशन लाल के साथ दो महिला कार्मिक मौके पर पहुंचीं और किशोरी से अलग से पूछताछ की। इसमें उसने बताया कि वह माता-पिता को बिना बताए घर से निकली थी और युवक के साथ शादी करने के लिए मुंबई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी ने दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए एएचटीयू को सौंप दिया। एएचटीयू की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें