फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार और बाइक की टक्कर में युवक जख्मी

Fri, 20 Feb 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर सेहरी चौराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में सेहरी बुजुर्ग निवासी पुनवासी यादव (40) घायल हो गए, जिनका उपचार जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह पुनवासी बाइक से चौराहे पर किसी काम के लिए निकले थे। बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर पहुंचते ही सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी ले गए।
जहां उपचार के बाद डाॅक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनका उपचार चल रहा है। इस संबंध थाना इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।स
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें