फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सांड के हमले में घायल युवक की मौत

Tue, 10 Mar 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के सुहई कनपुरवा गांव में सांड़ के हमले में घायल सुभाष (37) की इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक को देखने के लिए उसके घर आ रहा साला राजकुमार चौरसिया (25) सड़क हादसे में जख्मी हो गया।
क्षेत्र के सुहई कनपुरवा गांव निवासी सुभाष (37) पुत्र रामदेव शनिवार की रात दो बजे शौच के लिए गया था। बताया जा रहा कि इस बीच उसपर सांड ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग अस्पताल ले गए। जहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें