फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धोखाधड़ी में जिले का युवक गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने एक युवक के दो बैंक खातों से 1.50 लाख रुपये उड़ाने के मामले में सिद्धार्थनगर के गांव बरहनी निवासी अब्दुल हफीज को गिरफ्तार किया है। मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

11 मई को मूल रूप से यूपी संत रविदास नगर भदोही जिले के मीरापुर निवासी व हाल मुकाम सरस्वती विहार निवासी योगेश कुमार मौर्य ने शिकायत में बताया था कि 23 अप्रैल को उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया था। मैसेज में उनके यूनियन बैंक खाते से एक लाख रुपये और एसबीआई के खाते से 50 हजार रुपये निकलने की सूचना थी।
उन्होंने न तो किसी के साथ ओटीपी शेयर किया था और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया था। दोनों बैंकों के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया तो बताया गया कि कि उनके खातों से पैसों की निकासी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें