फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुंबई में ट्रेन से गिरकर ढेबरूआ के युवक की मौत

Sun, 28 Jun 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। मुंबई से घर लौट रहे ढेबरुआ थाना क्षेत्र के गड़रखा के रहने वाले रहीम (45) ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी रेलवे स्टेशन पर ही मौत हो गई। मुंबई में ही पोस्टमार्टम के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर लौट रहे हैं। घटना से पूरे परिवार में शोक व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गड़रखा ग्राम पंचायत के कौववा टोले के रहने वाले रहीम पुत्र वारिस अली मुंबई में रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शनिवार को वह अपने गांव आने के लिए कल्याण जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उनका 15066 पनवेल-गोरखपुर ट्रेन में रिजर्वेशन था। ट्रेन में चढ़ते समय भीड़ अधिक होने से वह कल्याण जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गिर गए, जिससे उनके सिर में काफी चोटें आ गईं। आसपास के लोग उन्हें लेकर पास के अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीएम करवाने के बाद परिजन लाश लेकर कौववा आ रहे हैं, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
परिजनों के मुताबिक मृतक के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। चारों अभी छोटे हैं। एक भरे-पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी मृतक के ऊपर थी। वह मुंबई के पास पालघर जिले के वाड़ा थाना क्षेत्र कुडुस में रह रहे थे। वह स्क्रैप का धंधा कर रहे थे। उनकी मौत से पूरा परिवार टूट सा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें