फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भटहर में पैर फिसलने से पोखरे में डूबा युवक, माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के भटहर मोहल्ले के 32 वर्षीय युवक की रविवार दोपहर में पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को करीब दो घंटे बाद उस समय हुई, जब शव पानी में उतराया दिखा। आसपास के लोगों ने पोखरी से शव को बाहर निकाला। खुखुंदू के भटहर निवासी मंजेश राजभर रविवार दोपहर में गांव स्थित पोखरे के पास कुछ दोस्तों के साथ गया था। दोपहर में बारिश शुरू होने पर दोस्त अपने-अपने घर चले आए। जबकि मंजेश वहीं रुक गया। बताया जा रहा है कि तेज बारिश होने के दौरान उसने भागने का प्रयास किया। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह पोखरे की गहराई में चला गया, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दोपहर बाद चारवाहों ने शव उतराया देख शोर मचाया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। कुछ लोगों ने जिंदा होने की आशंका जताई तो परिजन एंबुलेंस से मंजेश को मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पत्नी शिवरात्रि देवी रोते-रोते बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। मृतक के मासूम दो बेटे और एक बेटी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मंजेश की मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी की संकट खड़ा हो जाएग। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें