फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव

Sat, 25 Apr 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोटन। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के केसारी गांव में शनिवार को अक्षय (28) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमरे में छत की कुंडी से फंदे के सहारे शव लटका मिला। पुलिस ले लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के केसारी गांव निवासी 28 वर्षीय अक्षय पुत्र बुझावन का शव घर के अंदर छत की कुंडी से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों के मुताबिक अक्षय मिलनसार स्वभाव का था। उसकी शादी 12 वर्ष पहले महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना के नउवाडीहा में हुई थी। शादी के बाद तीन चार साल तक पति-पत्नी में अच्छा व्यवहार था, लेकिन कुछ दिनों से दोनों लोगों में अनबन चल रही थी। एक सप्ताह पहले पत्नी विवाद के बाद अपने मायके चली गई। इसको लेकर वह परेशान रहता था। ग्रामीणों की मानें तो सिर्फ उसकी मां घर में रह रही थी, उसको भी फालिज मार दिया है, जो चलने-फिरने में मजबूर है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें