फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर-महुली मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

- पुलिस ने पिकअप को चालक सहित कब्जे में लिया


महुली। थाना क्षेत्र के नाथनगर-महुली मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार की सुबह बाइक और पिकअप की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने चालक सहित पिकअप को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तरयापार निवासी धर्मेंद्र चौहान (35) पुत्र रामनिवास बाइक से महुली समान लेने गया था। महुली नाथनगर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे पिकअप से सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धर्मेंद्र को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आइसक्रीम का इंतजार कर रही मासूमों को मिली पिता के मौत की सूचना
महुली। धर्मेंद्र के घर पर मासूम बेटियां आइसक्रीम का इंतजार कर रही थीं, लेकिन उन्हें पिता की मौत की खबर मिली तो उनकी चीख-पुकार से माहौल गमजदा हो गया। लोगों का कहना है कि अभी तीन दिन पूर्व ही वह बंगलौर से लौटे थे। बेटियों ने आइसक्रीम खाने की बात की तो पिता धर्मेंद्र नजदीकी बाजार महुली पहुंच गए। बुजुर्ग मां सुमित्रा की चीख पुकार और पत्नी पूजा की हालत ने लोगों की आंखों को भी नम कर दिया। बुजुर्ग पिता रामनिवास बदहवास थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें