फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवक की मौत, सोशल मीडिया से हुई पहचान

Mon, 20 Jul 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेखुई निवासी रामसागर (30) की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। इसकी सूचना परिवार को सोशल मीडिया पर जारी फोटो के जरिये हुई। युवक 13 जुलाई को घर से बिना बताए निकला था। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के लवकुश नगर वार्ड सेखुई निवासी रामसागर (30) पुत्र परशुराम 13 जुलाई को घर से कहीं निकला था। उसने घर वालों को भी कुछ नहीं बताया था कि वह कहां जा रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि वह किसी की बाइक मांग कर निकला था लेकिन अभी तक मोटरसाइकिल का भी पता नहीं चल पाया है।
ग्रामीणों के अनुसार, राम सागर को 15 जुलाई को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा में उपचार के लिए किसी ने भर्ती करा दिया था। गंभीर स्थित देख सीएचसी बेंवा के चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया, जहां रविवार की शाम उसकी मौत हो गई। तीमारदार न होने पर अस्पताल ने पुलिस प्रशासन को सूचित करते हुए पहचान के लिए नियमानुसार शव को रख दिया। शव की फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। मृतक रामसागर गौतम की शादी दो वर्ष पूर्व बस्ती जिले के तो तुसैल गांव में हुई थी। उसकी पत्नी परमिला इस समय मायके में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष डुमरियागंज से प्रकाश यादव ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें