ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर निवासी युवक की अंबाला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक रोजगार के सिलसिले में लुधियाना जा रहा था। मौत की खबर मिलने परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा था। मंगलवार को लाश गांव पहुंची तो मातम छा गया।
क्षेत्र के ग्राम बर्डपुर नंबर के टोला माधोपुर निवासी किसमत अली ( 26) रविवार को अपने गांव के अब्दुल गनी के साथ गोरखपुर रेलवे स्टेशन से आम्रपाली एक्सप्रेस के जनरल कोच में बैठकर लुधियाना जा रहा था। अभी ट्रेन अंबाला रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी कि कोच में अधिक भीड़ होने के कारण किसमत ट्रेन से नीचे गिर गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। अम्बाला पुलिस ने घटना की सूचना लुधियाना में रह रहे मृतक के दोनों भाइयों को दी।
पुलिस ने जरूरी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की सुबह जब मृतक का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई। संवाद