फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल से लौट रहे युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

खेसरहा थानाक्षेत्र के मरवटिया बाजार के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। थानाक्षेत्र के बांसी-खेसरहा मार्ग पर स्थित मरवटिया बाजार के पास शनिवार को एक बाइक सवार को ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवक हादसे के वक्त ननिहाल से लौट रहा था।
विज्ञापन

बांसी कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी नजीबुल्लाह (32) का खेसरहा थानाक्षेत्र में ननिहाल है। वह शनिवार को अपनी बाइक से वहां से लौट रहा था। अभी क्षेत्र के बांसी- खेसरहा मार्ग पर स्थित मरवटिया गांव के पास पहुंचा था कि ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी खेसरहा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही नजीबुल्लाह के पिता अब्दुल्ला की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बाबत एसओ खेसरहा ब्रह्मा गौंड ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें