फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, दुर्गंध उठी तो हुई जानकारी

Fri, 06 Dec 2024 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुभाषनगर वार्ड में शुक्रवार को एक युवक की कमरे में लाश मिली। कमरे से दुर्गंध उठने पर लोगों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकलाया। इसके बाद पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक घर पर अकेला था। उसकी पत्नी मायके गई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के सुभाषनगर वार्ड निवासी 35 वर्षीय झीनक की पत्नी सुनीता चार दिन पहले बच्चों के साथ मायके गई थी। पति घर पर अकेला था। शुक्रवार को कमरे से दुर्गंध उठने लगा तो लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पत्नी को बुलाया गया।
पुलिस ने कमरे के अंदर देखा तो झीनक की लाश पड़ी थी। इसके बाद लाश को बाहर निकाला और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं, मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ उसका रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें