फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Fri, 24 May 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

- भवानीगंज थाना क्षेत्र के भानपुर रानी गांव में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

भवानीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के भानपुर रानी गांव में बृहस्पतिवार को करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है करंट की चपेट में आई एक लड़की को बचाते समय वह चपेट में आ गया और जान चली गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के भानपुर रानी गांव निवासी दुर्गेश (32) पुत्र रामदास बृहस्पतिवार सुबह घर पर था। बताया जा रहा है कि उसकी चचेरी बहन छप पर कपड़ा सुखाने के लिए गई थी। अर्गन में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में वह आ गई। चीख सुनकर उसे बचाने गया दुर्गेश चपेट में आ गया। यह देखकर परिजनों मे हड़बड़ी मच गई। आपूर्ति बंद किया गया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान शैलेंद्र उसे आनन-फानन में बेंवा अस्पताल लेकर गए। जहां मौजूद डॉक्टर मनोज मिश्र ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि चचेरी बहन स्वस्थ बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौत से तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज रामदेव ने बताया कि सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई के लिए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें