फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटकती मिली युवक की लाश

Sat, 29 Apr 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मोहाना क्षेत्र के गौहनिया में घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव स्थित आम के बाग में शनिवार को एक युवक की पेड़ पर फंदे से लटकती लाश मिली। मृतक की पहचान करीमपुर गांव निवासी धुल्लूर के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर क्षेत्र के गौहनिया गांव के पास आम के बाग में एक पेड़ पर फंदे से लकटती हुई युवक की लाश लोगों ने देखी। सूचना लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मृतक के गले में फंदा कसने से काला निशान पड़ गया था। मृतक की पहचान बगल के ही गांव के रहने वाले धुल्लूर (35) पुत्र घूरे के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बच्चे हैं, जो पत्नी के साथ ननिहाल गए हुए हैं। घर पर मां और उसके पिता ही थे। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत की वजह क्या थी।
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक शराब का आदी था। उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जबकि पिता का घंटों बाद भी कहीं पता नहीं था। देर शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। इस संबंध में एसओ मोहाना गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पत्नी के मायके से आने का इंतजार किया जा रहा है। उससे पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें