सिद्धार्थनगर। बाल विवाह को खत्म करने के लिए विकलांग कल्याण सेवा संस्थान के बैनर तले बच्चों ने शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई। पूरे नगर का भ्रमण कर लोगों को बाल विवाह की बुराई से अवगत कराया और इसे रोकने के लिए व्यापक जनसहयोग की अपील की।
मधुबेनिया चौराहा से रैली को सदर विधायक श्यामधनी राही ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में ममता समर्थ गृह व बाल गृह बालक के बच्चे शामिल हुए। पुराना नौगढ़, बांसी स्टैंड, अशोक मार्ग होते हुए रैली कलेक्ट्रेट पहुंची। रैली में शामिल बच्चे हाथों में आकर्षक स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। लोगों को बाल विवाह से होने वाली परेशानियों से भी अवगत कराते रहे। सदर विधायक ने कहा कि बच्चों की कम उम्र में शादी से जच्चा-बच्चा काज शारीरिक व मानसिक विकास नहीं हो पाता है, जिससे आगे चलकर अनेक रोगों का सामना करना पड़ता है। सभी लोगों को चाहिए कि बच्चों की शादी सही उम्र में ही करें।
संस्था के प्रबंधक महेश कुमार पासवान ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई। इसे हम सबको मिलकर दूर करना होगा। अक्षय तृतीया पर अक्सर बाल विवाह होते हैं, लिहाजा हम सबको यह संकल्प लेना होगा कि बाल विवाह नहीं होने देंगे। रैली में बाल गृह अधीक्षक अर्जुन कुमार, बाल कल्याण अधिकारी रंजीत कुमार, काउंसलर मुकेश कुमार, सुनील कुमार, रामकिशन, लक्ष्मण पासवान, मनोज कुमार, जगदीश, शिवशंकर, मोनी वर्मा, अनीता भारती, संजू देवी, रामनाथ, अमित श्रीवास्तव, रमेश पासवान, मोनी वर्मा और रामअवतार आदि मौजूद रहे।