युवक पर ब्लेड से हमला, दो गिरफ्तार
शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के खुनुआ बाईपास पर शिव बाबा स्थान के पास बुधवार शाम को जुआ खेल रहे तीन युवकों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस दो को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों पर एक युवक पर ब्लेड से हमला कर घायल करने का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, श्याम बिहारी, शंकर और जुबेर कुरैशी शोहरतगढ़ कस्बे के नेहरू नगर के निवासी हैं। श्याम बिहारी और शंकर पर जुबेर पर हमला कर गले के पास चोट पहुंचाने का आरोप है।
इस बाबत शोहरतगढ़ एसओ ने कहा कि पीड़ित की तहरीर के आधार श्याम बिहारी उर्फ मामा और शंकर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया गया।