फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहालनगर। क्षेत्र का भुवनी निवासी एक युवक अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात 10 बजे भुवनी के चुवनी टोला निवासी राजपति (38) भुवनी बाजार से पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में चौकी प्रभारी अशोक गिरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें