फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवक ने कमरा बंद करके लगाई खुद को आग, जलकर मौत

Sat, 23 Mar 2024 04:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। थाना क्षेत्र के बेलवालगुनही गांव में बृहस्पतिवार रात एक युवक कमरा बंद करके खुद को आग लगा लिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों के मुताबिक उसने व्यक्तिगत कारणों से आग लगाई। क्योंकि जब लोग उसे बचा रहे थे बोला कि मरने के लिए आग लगाई। घटना के संंबंध में को शिकायती पत्र पुलिस को नहीं मिला है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बेलवालगुनही निवासी शैलेश उर्फ झीनक (36) बृहस्पतिवार को देर रात अपने कमरे में आग लगाकर जल जाने प्रयास किया। कमरे में धुंआ देखकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद कुछ लोग दरवाजा तोड़कर अंदर गए। तबतक उसका शरीर काफी हद तक आग से झुलस गई थी। रात में ही परिवार के लोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा ले गए। यहा हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कुछ देर चले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के समय वह घर पर अकेला था। घर के परिवार काम करने बाहर गए थे। शैलेश के दो भाईयों का पांच वर्ष पहले अलग-अलग दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वर्तमान में माता पिता के साथ बड़े भाई की पत्नी व तीन बच्चे हैं। इस घटना के बाद पिता परशुराम सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा रविन्द्र सिंह ने कहा कि वह अपने खुद आग लगाकर जल जाने का प्रयास किया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जलते समय बोला मरने के लिए लगाई आग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब शैलेश आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो शैलेश आग की लपटों से घिर चुका था। वह जल रहा था कि, लेकिन उसे मरने का कोई डर नहीं था। लोगों से यही कर रहा था कि उसने मरने के लिए खुद को आग लगाई है। इसके बाद लोग जबतक उसे बचाते गंभीर रूप से झुलस चुका था। लोगों के मुताबिक मजदूरी करते समय कुछ वर्ष पहले उसे चोट लगी थी। जिसका लंबे समय तक इलाज भी कराया था। मजदूरी करता था। क्यों ऐसा कदम उठा लिया, इससे परिवार और पड़ोसी दोनों अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। कारण किसी कोई विवाद या फिर कहासुनी जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। ऐसा लोगों में चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें