फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गले में खिंचाव से हुई थी वृद्ध और युवती की मौत

Sat, 23 Mar 2024 03:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ के करहिया में युवती और गोल्हौरा विशुनपुर में हुई वृद्ध की मौत गले में खिंचाव से हुई थी। दोनों को शव 18 फरवरी को फंदे से लटका हुआ मिला था। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या होने जैसा गले में खिंचाव है। लेकिन यह घातक कदम क्यों उठाए। दोनों परिवार में कोई जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन


क्षेत्र के करहिया गांव निवासी वंदना चौरसिया (23) पुत्री राम शंकर चौरसिया की 18 फरवरी को कमरे में छत कुंडे के सहारे फंदे से लटका हुआ शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, जिससे मौत की असली वजह सामने आए। क्योंकि परिवार इस घटना से परेशान था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में खिंचाव से मौत की बात सामने आई है, जो आत्महत्या करने में आता है। ऐसा पुलिस का कहना है। हालांकि इस मामले में परिवार की ओर से कोई शिकायती पत्र भी पुलिस को नहीं दिया गया था। साथ ही मृतका को मानसिक रूप से बीमार होना बताया था।
इस संबंध में एसओ शोहरतगढ़ राजकुमार पांडेय ने बताया कि गले में खिंचाव से मौत की बात सामने आई जो आत्महत्या है। वहीं, 18 फरवरी को ही गोल्हौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के इटवा-बेलवा मार्ग पर स्थित बिशुनपुर मेहदानी गांव से दक्षिण सड़क के पटरी पर लगे आम के पेड़ की डाल से फंदे के सहारे डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज निवासी खुद्दू (70) का लटका हुआ शव मिला था। जो गौल्हौरा थाना क्षेत्र के सेहरी सिंघा गांव दो वर्ष से अपनी बेटी के घर रहता था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में खिंचाव से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं मृतक की बेटी ने आत्महत्या कर लेने की पहले ही बात कही थी। एसओ गोल्हौरा अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि वृद्ध ने आत्महत्या की थी। क्योंकि पीएम रिपोर्ट में गले में एक खिंचाव आया है। बाकी शरीर में कोई चोट या अन्य निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें